
Chatra : चतरा रेड क्रॉस के सामने अब आर्थिक संकट गहराने लगा है. रेड क्रॉस को आर्थिक सहायता की जरूरत है. चतरा रेड क्रॉस के संचालन में प्रत्येक माह करीब एक लाख रुपए का खर्च आता है.
एलजी मशीन में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी तथा सिफलिस की जांच होती है. इस जांच के लिए प्रति माह करीब 40 हजार का केमिकल आता है. जेनरेटर में प्रति माह करीब 9000 का तेल, प्रत्येक वर्ष जेनरेटर मेंटेनेंस खर्च करीब 25 हजार, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य छोटे मोटे जांच के प्रयोग में आने वाले कीट का खर्च करीब 30 हजार प्रति माह, ब्लड बैंक मेंटेनेंस, साफ सफाई का खर्च प्रति माह करीब 15 हजार इसके अलावा कर्मचारी खर्च 80 हजार सालाना खर्च होता है.
चतरा रेड क्रॉस को अब तक सरकार के द्वारा मदद के रूप में एक भी पैसा नहीं दिया है. अगर सरकार के द्वारा कुछ सहायता प्रदान की जाती तो रेड क्रॉस का संचालन आसानी से हो पाता. ऐसे में रेड क्रॉस प्रबंधन को सरकार से मदद की उम्मीद है.




