JharkhandRanchi

झारखंड मैथिली मंच का पंचांग सह कैलेंडर का लोकार्पण, मैथिली को झारखंड में और सम्मान दिलाने पर मंथन

Ranchi: आज विद्यापति दलान, हरमू (रांची) परिसर में झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में पंचांग सह कैलेन्डर 2023 का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. मौके पर सबों ने झारखंड में मैथिली भाषा को और भी सम्मान और स्थान दिलाने को एकजुट होकर संघर्ष करने पर सहमति जताई. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा के अनुसार भगवती वंदना के साथ हुआ. इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल कौशल किशोर झा, पुलिस महानिदेशक अखिलेश झा, सी.सी .एल के महाप्रबंधक कमल किशोर झा, नगर निगम के उप महापौर संजीव विजय वर्गीय, पार्षद अरूण कुमार झा, मंच के अध्यक्ष विनय कुमार झा, महासचिव वैद्य नाथ झा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. बाबा विद्यापति के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद विशिष्ट अतिथियों को मिथिला के पारंपरिक पाग एवं दोपटा से सम्मानित किया गया. इसके बाद अतिथियों के द्वारा पंचांग सह कैलेन्डर का लोकार्पण किया गया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ.इस दौरान श्वेता रानी रानी, अनीता झा, अंजु झा, अश्विनी आनन्द और अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. अरुण झा ने कार्यक्रम के अंत में कहा कि झारखंड में मैथिली के लिए अभी और संघर्ष करने की जरूरत है. यहां उचित स्थान दिलाने को सरकार को एकजुट होकर हिलाना, जगाना होगा. मंच संचालन मोहन झा पड़ोसी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार झा के अलावा अमरनाथ झा, बाबू लाल झा, आत्मेश्वर झा, डा .नरेन्द्र झा, भारतेन्दु  कुमार झा, मृत्युंजय झा, जयन्त कुमार झा सहित अन्य की भी भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार को जनभावना घोटाले पर घेरेगी भाजपा, रबिका हत्याकांड पर भी होगी सियासत

Related Articles

Back to top button