Crime NewsJharkhandRanchi

ओरमांझी में व्यवसायी से लूट का प्रयास, एक गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. वे बेखौफ होकर लूट हत्या जैसी वारदा को बड़े आसानी से अंजाम दे रहे हैं. आज सुबह ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित पालू में सुबह पांच बजे एक व्यवसायी को लूटने का प्रयास किया गया. व्यवसायी का नाम नीरज साहू है. नीरज को तीन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया. इसमें से एक लूटेरे को व्यवसायी ने धर दबोचा जबकि दो भागने में सफल रहे. इनके पास से दो पिस्टल भी बरामद हुआ है. यह घटना आर्यन ढाबा से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है. ओरमांझी थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस नीरज से इस मामले की अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आर्यन ढाबा में चाय पी रहे भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में दो आरोपी जेल में बंद है जबकि मुख्य आरोप मनोज मुंडा अब भी फरार है. शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लोग भयभीत हैं. और अब पुलिस की कार्यशैली पर लगातार अब सवाल उठ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button