
Patna : पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में शराब की बड़ी खेप लगातार पकड़ी जा रही है. इसी कड़ी में पटना के बिक्रम थाने की पुलिस और नौबतपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त किया.
इन दोनों ट्रकों में शराब भरी हुई थी. जिसकी कुल कीमत एक करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जा रही है. कार्रवाई करते हुए ट्रकों को जब्त कर थाने में लगा दिया गया है. शराब कितनी मात्रा में है इसकी गिनती नहीं की जा सकी है.
इसे भी पढ़ें:नाले में बहे सब्जी व्यवसायी का सुराग नहीं खोज पाया ‘सिस्टम’, परिजनों ने ढूंढ़ निकाला शव




