
Ranchi : राजधानी के हटिया स्टेशन रोड स्थित रोहित सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को अपना नौवां वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया. इस दौरान हिन्दी व भोजपुरी गायिका इंदु सोनाली और हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा ने अपने गायन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
इस अवसर पर सिक्योरिटी के शुरू होने से लेकर अभी तक की स्थिति पर संस्थापक विपिन सिंह ने अपनी बातें प्रमुखता से रखीं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो और विशेष अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस उपस्थित थे. कांग्रेसी नेता सह जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
16 आदमियों के साथ की थी शुरुआत, आज 350 लोग कर रहे काम : विपिन सिंह
विपिन सिंह ने बताया कि रोहित सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 31 जुलाई 2010 को की गयी थी. कंपनी की शुरुआत उन्होंने 16 आदमियों के साथ की थी, जो अब 350 आदमी तक पहुंच गयी है. उन्होंने कहा कि कंपनी वर्तमान में झाऱखंड सहित बिहार और उडीसा में भी अपनी सेवा दे रही है.
रोहित सिक्योरिटी के नौवें वार्षिकोत्सव को रंगारंग बनाने और उपस्थित गणमान्य लोगों के मनोरंजन के लिए कंपनी ने इस बार हिन्दी व भोजपुरी गायिका इंदु सोनाली और हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा विशेष तौर पर आमंत्रित किया.

16 आदमियों के साथ की थी शुरुआत, आज 350 लोग कर रहे काम : विपिन सिंह


