
New Delhi: जस्टिस उदय उमेश ललित (यूयू ललित) देश के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बन सकते हैं. वह देश के 49वें सीजेआइ होंगे. सीजेआइ एनवी रमना ने कानून मंत्री किरन रिजिजू से उनके नाम की सिफारिश की है. मालूम हो कि सीजेआई रमना 26 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे. जस्टिस ललित 27 अगस्त को शपथ ले सकते हैं. हालांकि, जस्टिस ललित महज 74 दिनों ही सीजेआइ रह पाएंगे, वह 8 नंवबर को रिटायर हो रहे हैं.
जस्टिस यूयू ललित ‘तीन तलाक’ की प्रथा को अवैध ठहराने समेत कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं. जस्टिस रमना ने 24 अप्रैल, 2021 को देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में अपना पदभार संभाला था. उन्होंने अपने पूर्ववर्ती जस्टिस एसए बोवड़े की जगह ली थी. वह 16 महीने बाद अब 26 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur : चक्रधरपुर में ट्रैफिक नियमों को धत्ता बतानेवालों पर कसा शिकंजा, चल रहा सघन अभियान वाहन चेकिंग अभियान




