
Jamshedpur : सिदगोड़ा के बाबूडीह में स्नान करने के क्रम में डूबे आशीष कुमार (16) का शव दूसरे दिन शनिवार को मोहरदा के पास स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया. इसके पहले तक एनडीआरएफ की टीम बाबूडीह के आस-पास में ही खोजबीन कर रही थी. आशीष का शव बरामद हो गया है, लेकिन नितिन का अबतक कुछ भी पता नहीं चल सका है.
शव की सूचना मिलते ही परिजन हुए बेसुध
आशीष का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बेसुध हो गए हैं. परिवार के लोग तो शुक्रवार से ही रोना-धोना कर रहे थे. किसी को विश्वास नहीं था आशीष ऐसी हाल में देखने को मिलेगा.
गोलमुरी का रहने वाला है नीतीन
नीतीन (17) गोलमुरी गाढ़ाबासा का रहने वाला है. उसके घर के लोगों की भी हालत खराब है. दोनों छात्र भुइयांडीह के लाल भट्ठा बाबूडीहबस्ती घाट पर स्नान करने के लिए गए हुए थे. इस बीच ही दोनों डूब गए थे.
इसे भी पढ़ें- ससुराल वालों ने बहू को अधमरा कर पहुंचाया अस्पताल, 12 साल पहले हुई थी शादी




