West Bengal

आसनसोल : युवक को बच्चा चोर समझ भीड़ ने पीटा, बचाने आये पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई

Asansol : हीरापुर थानांतर्गत सूर्यनगर भालाडीहा ग्राम में शनिवार देर शाम बच्चा चोरी के शक में पकड़े गये युवक शेख सूरज उर्फ शेख वप्पा (35) को स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी.

उसे लोगों के चंगुल से बचाने गये पुलिस कर्मियो में से पांच सिविक वोलेन्टियर्स की भी पिटाई हुयी जिसमें संदीप बाउरी, मानस दास, मनोज पाल, सुभजीत दास, कैलाश दास आदि गंभीर रूप से घायल हो गये. उनको इलाज के लिये आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)

पुलिस के साथ मारपीट में एक हिरासत में

पुलिस के साथ मारपीट मामले में हीरापुर थाना पुलिस ने रविवार की अहले सुबह विकास धीवर (38) को हिरासत में लिया है. बच्चा चोरी के आरोपी शेख सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर आसनसोल सीजीएम कोर्ट में पेश किया.

हीरापुर थाना प्रभारी सौमेन्द्र नाथ सिंघा ठाकुर ने कहा कि बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगो ने शेख वप्पा को पकड कर पिटाई कर मंदिर में बंद रखा था. पुलिस ने जब शेख वप्पा को स्थानीय लोगों से चंगुल से छुडाने का प्रयास किया तो लोगो के विरोध का सामना करना पडा. शेख वप्पा को आसनसोल कोर्ट में चलान कर दिया गया.

साइकिल लेकर खड़ा था, बाइक की चाबी रखी थी

सनद रहे कि शनिवार की देर शाम को भालाडिहा  ग्राम के फुटबॉल मैदान के पास कुछ स्थानीय नवयुवक फुटबॉल खेल रहे थे. वही पास में शेख  सूरज साईकिल लेकर खडा था. कुछ युवको ने उसके पास जाकर उसका पता ठिकाना जानने की कोशिश की.

शेख वप्पा ने ज्यों ही अपना नाम पता बताया लोगो के मन में शक बैठ गया. उन्होने उसकी तलाशी लेना शुरू कर दिया उसके पास से एक बाइक की चाबी मिली. जिसके बाद स्थानीय युवकों के मन में शक गहराता चला गया. उन्होने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के मजदूर की हरियाणा में लोडिंग लिफ्ट की चपेट में आने से मौत  

खुद को इलेक्ट्रिक मिस्त्री बताया

घर का पता पूछने पर उसने बताया कि वह पूर्व वर्दवान जिले के जमालपुर का रहने वाला है. इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मिस्त्री का कार्य करने के लिये आया है. लेकिन इलेक्ट्रिक मिस्त्री का कार्य करने लायक कोई भी समान बरामद नही होने के कारण स्थानीय लोगो ने उसे पीटकर दुर्गा मंदिर में बंद कर दिया था.

वप्पा को मंदिर में बंद करने के बाद स्थानीय लोगो ने ही हीरापुर पुलिस को सूचना दी. देर शाम पुलिस जब वहां पहुंची तो कुछ लोग वप्पा को पुलिस को सौपने को तैयार हो गये. लेकिन कुछ नवयुवको ने इसको विरोध करना शुरू कर दिया कि पुलिस उसे थाने ले जाकर छोड देगी.

बहस के बाद हाथापाई

इसे लेकर पुलिस कर्मियो, सिविक वोलेन्टियर्स तथा स्थानीय लोगो के बीच बहस शुरू हो गयी. आक्रोशित भीड ने सिविक वोलेन्टियर्स के साथ हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद वप्पा को मंदिर से निकालकर ले जाने में सफल हो पाये.

पुलिस कर्मियो तथा सिविक वोलेन्टियर्स किसी प्रकार से भीड से बाहर निकल भागने में सफल हुये. इसमें कुछ लोगों को चोट लग गयी. जब पुलिस गाडी लेकर वहां से निकल रहे थे तो स्थानीय लोगों ने पुलिस गाड़ी के पीछे पत्थर मारकर कांच तोड दिया. पत्थर गाडी के भीतर बैठे एक सिविक वोलेन्टियर्स के सिर पर लगी थी. पुलिस कर्मियो ने रविवार की भोर में विकास धीवर को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें : पलामू : ‘देश संकटों से घिरा, आर्थिक स्थिति गंभीर, फिर भी बात होती है #Nationalism और एंटी नेशनलिज्म की’

Related Articles

Back to top button