West Bengal

#NRC से घुसपैठियों को डरने की जरूरत है, शरणार्थियों को नहीं : सांसद लॉकेट चटर्जी

Hugli : हुगली जिले से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को तृणमूल पर आरोप लगाया कि तृणमूल लोगों को एनआरसी के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं. उक्त बातें उन्होंने जिले के रिसड़ा में कोच द्वारा यौन शोषण के शिकार नाबालिग तैराक से मुलाकात करने पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.

लॉकेट ने यह स्पष्ट कर दिया कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होने से किसी भी हिंदू बंगाली की नागरिकता नहीं जायेगी. लॉकेट ने कहा कि एनआरसी से घुसपैठियों को डरने की जरूरत है, शरणार्थियों को नहीं.

इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)

तृणमूल के मतदाता ही अवैध घुसपैठिये

लॉकेट ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग एनआरसी का विरोध इसलिए कर रहे हैं कि उनके मतदाता ही अवैध घुसपैठिए हैं. उनका नाम यदि मतदाता सूची से बाहर हो जायेगा तो तृणमूल को वोट देने वाले लोग ही नहीं बचेंगे.

अतः तृणमूल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एनआरसी का विरोध कर रही है लेकिन पश्चिम बंगाल में भी एनआरसी लागू होकर रहेगी. लॉकेट ने कहा- असम एनआरसी के लागू होने से तकरीबन 18 लाख लोगों की नागरिकता गयी है. यदि पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होती है तो तकरीबन एक करोड़ घुसपैठियों की नागरिकता चली जायेगी.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के मजदूर की हरियाणा में लोडिंग लिफ्ट की चपेट में आने से मौत  

भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी है : सांसद बनर्जी

दूसरी ओर रविवार को श्रीरामपुर में श्रीरामपुर के तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि एनआरसी के माध्यम से भाजपा बंगालियों पर आक्रमण कर रही है. उन्होंने भाजपा को बंगाली विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा था कि तृणमूल पश्चिम बंगाल में एनआरसी को लागू नहीं होने देगी.

उन्होंने आश्वस्त किया था कि किसी भी बंगाली की नागरिकता नहीं जाने दी जाएगी। बंगालियों की नागरिकता बचाने के लिए तृणमूल रक्त के आखिरी बूंद तक लड़ाई करेगी.

इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule : जमशेदपुर में कैसे होगा पालन, महज 67 ट्रैफिक पुलिस के भरोसे है व्यवस्था

Related Articles

Back to top button