National

राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली को दी जाएगी अंतिम विदाई

New Delhi : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और सीनियर भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. रविवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर जेटली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में मोबाइल की बिक्री में भारी कमी, अगस्त में 183 की जगह 120 करोड़ के मोबाइल ही बिके (जानें पूरा आंकड़ा)

इसे भी पढ़ें- दुमका : बिजली विभाग का झूठ पकड़ाया, बिना कनेक्शन दिये जनसंवाद को लिखा- गांव में जल रही बिजली

गहरा दर्द दबाये बैठा हूं, मेरा दोस्त अरुण चला गया

बीजेपी दफ्तर पर पार्टी का झंडा झुकाया गया है. वहीं पीएम मोदी ने अपने बहरीन दौरे से ही अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधन में भरे मन से कहा कि उनका दोस्त अरुण हमेशा के लिए दूर चला गया. उन्होंने भरे मन से कहा कि मैं गहरा दर्द दबाये हुए बैठा हूं. आज मेरा दोस्त अरुण चला गया.

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे. लगभग नौ बजे वह कैलाश कॉलोनी स्थित जेटली के आवास पर पहुंचेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

इसे भी पढ़ें- बिना टेंडर के ही बोकारो डीसी आवास में बन गया 40 लाख का गौशाला, सचिव ने कहा जांच और कार्रवाई होगी

दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार

रुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जायेगा. दोपहर दो बजे के बाद निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर एम्स में निधन हो गया.

वे नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे. एम्स की प्रेस रिलीज के अनुसार जेटली ने एम्स में 24 अगस्त , दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर 67 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. जेटली एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती थे.

 

Related Articles

Back to top button