
New Delhi: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर लोगों में गुस्सा है. रेप जैसी घटनाओं के लिए फांसी की सजा दिये जाने की मांग उठ रही है. वहीं यूपी के चर्चित उन्नाव रेप केस की सुनवाई में हो रही देरी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाये हैं.
इसे भी पढ़ेंः#INXMediaCase: जेल से बाहर आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम, सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल
लटका पड़ा ट्रायल- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव रेप मामले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 45 दिन में सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था. लेकिन 80 दिन बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो सका.
उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए। 80 दिन बीत चुके हैं। अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ।
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में यूपी सबसे ऊपर है। अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते। और अगर मामला…1/2https://t.co/RKxnJSzoHV
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 4, 2019
उन्होंने ट्वीट किया, ‘उन्नाव मामले में उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए. 80 दिन बीत चुके हैं. अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ.’
इसे भी पढ़ेंः#Bihar: बक्सर में हैदराबाद जैसी दरिंदगी, रेप के बाद युवती को मारी गोली फिर पेट्रोल डालकर जलाया
…रसूख वाले भाजपा विधायक का है तो पहले FIR में देरी होती है, फिर गिरफ़्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 4, 2019
प्रियंका ने दावा किया, “महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में यूपी सबसे ऊपर है. अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते. और अगर मामला रसूख वाले भाजपा विधायक का है तो पहले प्राथमिकी दर्ज करने में देरी होती है, फिर गिरफ़्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है.’
गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस में भाजपा से निष्कासित उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंग सेंगर मुख्य आरोपी हैं. पूरे मामले में यूपी पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे. बाद में मामला सीबीआइ के हाथों में सौंप दिया गया था. जिसके बाद सीबीआइ ने उन्हें गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ेंः#UP की राज्यपाल को मिली धमकीः 10 दिनों में राजभवन छोड़ने को कहा, झारखंड टीपीसी ने भेजा पत्र




