Court NewsJharkhandRanchi

लैंड स्कैम: आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 5 अगस्त को

Ranchi: रांची में जमीन घोटाला मामले में बड़गाई की 8.5 एकड़ जमीन कब्जा मामले में आरोपी विनोद कुमार सिंह की अग्रिम जमानत पर पीएमएलए कोर्ट में अब सुनवाई 5 अगस्त को होगी. मामले में  ईडी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका ,ईडी ने जवाब के लिए  समय की मांग की. विनोद कुमार सिंह ने रांची पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है. मामले में विनोद कुमार सिंह का नाम तब आया है जब ईडी से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल से हेमंत सोरेन के साथ व्हाट्सएप चैट में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में  सिफारिश की लिस्ट एवं बड़गाई की विवादित जमीन पर बैंक्विट हॉल बनाने के संबंध में डिजाइन मिला था.

ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाले मामले में अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है. इसके बाद से विनोद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.दरअसल, 30 मार्च को ईडी के अधिकारियों ने रांची की विशेष अदालत में पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की थी. इस मामले में  बड़गाईं इलाके के भू-राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. जबकि सीएम हेमंत सोरेन को इस मामले में हाईकोर्ट जमानत मिल चुकी है.

Related Articles

Back to top button