
Ranchi: झारखंड सचिवालय में जल्द ही आशुलिपिक की बहाली होगी. कार्मिक विभाग के अधियाचना पर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने इस सेवा में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. स्टेनो के पद पर भी बहाली की जायेगी. बता दें कि सचिवालय में अभी मात्र दो ही स्टेनो कार्यरत है. दोनों ही कार्मिक विभाग में कार्यरत है। ऐसे में शेष सभी विभागों में स्टेनो का पद खाली है. कार्मिक विभाग ने सभी विभागों में नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी है. जारी विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा के अनुसार 27 जुलाई तक आनलाइन आवेदन लिया जाएगा. परीक्षा शुल्क भी लिया जायेगा. परीक्षा की प्रक्रिया अगस्त माह तक की जायेगी. इसके बाद परीक्षा लेकर नियुक्ति की अनुशंसा सरकार से की जायेगी.




