Education & Career

सेंट्रल रेलवे में जूनियर टेक्निकल एसोशिएट के 32 पदों के लिए 23 जून तक करें आवेदन

NW Desk : सेंट्रल रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोशिएट वर्क्स के 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 23 जून 2019 तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बैचलर्स डिग्री, सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा करने वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में सवर्ण आरक्षण का रास्ता साफ, आय और संपत्ति का प्रमाण पत्र देंगे डीसी, एसी, एसडीओ तथा एडीएम

ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि 24 मई 2019 है. वहीं ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि 23 जून 2019 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. अनारक्षित वर्ग के 33 वर्ष तक, ओबीसी के 36 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के 38 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 500 है.

इसे भी पढ़ें – करप्शन के मामले में मात्र 17 फीसदी ही लगाम लगा पायी राज्य सरकार

Related Articles

Back to top button