
Ranchi: झारखंड राज्य हज समिति ने हज 2022 के संबंध में जरूरी सूचनाएं जारी की है. मंगलवार को समिति के अध्यक्ष और विधायक डॉ इरफान अंसारी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि हज 2022 के लिये आजमिन-ए-हज के वास्ते एक नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 31 जनवरी, 2022 तक इसके लिये आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. हज कमिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा हज कमिटी के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे. हज आवेदन करते समय यह ध्यान रखना होगा कि हज के संबंध में जारी गाइडलाइन का पालन जरूर हो.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड हाइकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर अगले आदेश तक कोई पीड़क कार्रवाई न करने का दिया आदेश
इन शर्तों के साथ आवेदन
आवेदन करने वालों को 300 रुपये साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे. इनमें पासपोर्ट का पहला तथा अंतिम पृष्ठ की छायाप्रति, आजमिन-ए-हज के वर्तमान पासपोर्ट साइज का फोटो, सिर्फ कवर हेड का रद्द किये गये एक चेक की प्रति, पते का प्रमाण पत्र (अगर पासपोर्ट में कोई और पता हो तो) की जरूरत होगी.
इन गाइडलाइन का पालन जरूरी
जिनकी उम्र 10 जुलाई 2022 को या इससे पहले 65 साल की हो चुकी होगी, केवल ही हज यात्रा पर जायेंगे. कवर (ग्रुप) साइज अधिकतम 5 का ही होगा. हज यात्रा की अवधि 36-42 दिनों की होगी. हज 2022 के लिये झारखंड के हज यात्रियों का इम्बारकेशन कोलकाता होगा. हज यात्रा पर जाने वालों को सवा तीन लाख से लेकर 4 लाख 7 हजार रुपया (अनुमानित) खर्च होगा. चयनितों को हज यात्रा के लिये एडवांस राशि के तौर पर 81 हजार रुपये हज कमिटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करने होंगे. हज यात्रा पर प्रस्थान से एक महीने पूर्व अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड हाईकोर्ट ने आवास बोर्ड से पूछा- बगैर अतिक्रमणमुक्त किए ही लोगों को प्लाट आवंटित क्यों किया गया




