JharkhandLead NewsRanchi

CUJ: एकीकृत बी.टेक-एम.टेक प्रोग्राम के रिक्त सीटों के विरुद्ध आवेदन आमंत्रित

Ranchi: झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड बी.टेक-एम.टेक कार्यक्रम में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक 28 अगस्त से 08 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा. ऐसे अभ्यर्थी जेईई-मेन 2024 में वैध स्कोर कार्ड के साथ और निम्रलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों, वे योग्य होंगे:

यह होगा जरूरी

छात्र को 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए. एससी/एसटी छात्रों के लिए, 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में योग्यता अंक 55% होंगे. रिक्त सीट का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है. पंजीकरण शुल्क इस प्रकार हैं- “गैर-वापसी योग्य (नन रिफंडेबल) पंजीकरण शुल्क रु. 800.00 (यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए), रु. 400.00 (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए) और रु. 200.00 (डीएपी (पीडब्ल्यूडी) / सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए). इंटीग्रेटेड बी.टेक-एम. टेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण लिंक 28 अगस्त से 08 सितंबर (रात 11.55 बजे) तक उपलब्ध रहेगा.

रिक्त सीटों के बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना 27 अगस्त को जारी होगी. पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची का प्रदर्शन 11 सितंबर को, पंजीकृत अभ्यर्थियों का ऑफलाइन दस्तावेज़ सत्यापन 14 सितंबर तक, सीटों का आवंटन और सीट आवंटित उम्मीदवारों द्वारा 17 सितंबर से शुल्क जमा करना आरंभ होगा.

हेल्पलाइन नंबर- 9304953735 (समय सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक) से मदद ली जा सकती है.

Related Articles

Back to top button