BiharLead News

बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी, सिवान में भी 5 लोगों की मौत

Siwan: बिहार में जहरीली शराब का कहर लगातार जारी है. सीवान में भी 5 लोगों की मौत की खबर है. हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में ही पांचो की मौत मानी जा रही है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरांवे और छोटपुर गांव का है. स्थानीय लोगों के अनुसार सभी ने शराब का सेवन किया था. मृतकों के स्वजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. वहीं मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए. आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 37 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट हुए 10 कुख्यात अपराधी

Related Articles

Back to top button