Sports

ओलंपिक कोटाः अनीश, आदर्श, अनहद निशानेबाजी के फाइनल में प्रवेश से चूके

Rio de Janeiro: भारत पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गया क्योंकि अनीश भानवाला, आदर्श सिंह और अनहद जवांडा विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच सके.

अनीश ने रैपिड फायर में 286 का स्कोर किया और उनका कुल स्कोर 577 रहा जिससे वह 18वें स्थान पर रहे. आदर्श और अनहद क्रमश: 576 और 573 का स्कोर करके 25वें और 30वें स्थान पर रहे.

फाइनल में पहुंचने वाले छह निशानेबाजों में दो जर्मन और दो चीन के थे और दोनों ही देश दो कोटा पहले ही हासिल कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः देहाती आदमी हूं, मेरी कहावत को गलत संदर्भ में पेश कर रही भाजपा : रामेश्वर उरांव

क्यूबा के पुपो लुरिस ने भी कोटा पहले ही हासिल कर लिया था जिससे पाकिस्तान के मोहम्मद खलील अख्तर 586 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहकर कोटा हासिल करने में कामयाब रहे. दूसरा कोटा कोरिया के किम जुनहोंग को मिला.

भारत तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीतकर तालिका में शीर्ष पर है.

इसे भी पढ़ेंः बंगाल विधानसभा से एक दिन के लिए निलंबित किये गये भाजपा विधायक दुलाल

 

 

Related Articles

Back to top button