BiharJharkhandSahibganj

साहेबगंज में गंगा से कटाव और गाद की समस्या के निदान के लिये अनंत ओझा ने केंद्र सरकार से की पहल की मांग

राज्य सरकार के स्तर से भी केंद्र को प्रस्ताव भेजने की तैयारी, नमामी गंगे प्रोजेक्ट में मिलेगा लाभ

Sahebganj : साहेबगंज में गंगा नदी में गाद की समस्या लगातार बढ रही है. इससे हर साल बारिश के मौसम में नदी किनारे के इलाकों में कटाव का खतरा पैदा होता रहता है. इस पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने चिंता जताई है. इसके लिये केंद्र सरकार से पहल किये जाने का आग्रह किया है. उन्होंने इस संबंध में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अनुरोध करते हुए पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़ें:गढ़वा: भवनाथपुर के शादी समारोह में फायरिंग, पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की मौत

सागरमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा है गंगा

गजेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी में अनंत ओझा ने कहा है कि साहेबगंज गंगा के किनारे स्थित है. यह केंद्र की सागर माला परियोजना से भी जुड़ा हुआ है. पीएम की विशेष रुचि पर साहेबगंज में भी गंगा की सफाई के लिये काम जारी है. अनंत के अनुसार राजमहल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है. हर साल बारिश के समय साहेबगंज (ग्रामीण), राजमहल और उधवा के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है. साहेबगंज जिले के 83 किमी क्षेत्र में गंगा का बहाव होता है.

गंगा कटाव के कारण साहेबगंज ग्रामीण से लकर उधवा ब्लॉक के श्रीधर दियारा तक गंगा कटाव के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा फरक्का बैराज (पश्चिम बंगाल) के नजदीक होने के कारण गंगा में लगातार गाद की समस्या भी बढ़ रही है. गंगा की गोद में मिट्टी और गाद जमा होने से इसके मूल अस्तित्व पर संकट खड़ा हो रहा है. इसका निदान अब बेहद जरूरी हो चुका है.

राज्य सरकार के स्तर से भी होगा अनुरोध

गाद औऱ गंगा से कटाव की समस्या के निदान में राज्य सरकार के स्तर से भी केंद्र को आग्रह किया जायेगा. इस संबंध में अनंत ओझा जल्द ही मुख्य सचिव औऱ अन्य से संपर्क करेंगे. समस्या के निदान से सागरमाला प्रोजेक्ट औऱ नमामी गंगे प्रोजेक्ट में तेजी आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें:सीबीआइ कोर्ट में पेश किये गये पूर्व मंत्री हरिनारायण राय

Related Articles

Back to top button