
Ranchi : पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उनकी पत्नी सुशीला देवी को गुरुवार को सीबीआई ने कोर्ट में प्रस्तुत किया. दोनों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दोनों की गिरफ्तारी, एक दिन पूर्व दुमका से की गयी है.
पूर्व मंत्री का भाई अभी भी इस मामले में फरार है। हरिनारायण, इनकी पत्नी सुशीला देवी व भाई संजय राय को दिसंबर 2016 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने 5-5 साल की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।




