Uncategorized

धनबाद पहुंचे पीएम मोदी, झारखंड को दी 27 हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं की सौगात

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद के बलियापुर से 27 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस मौके पर मोदी ने सिंदरी खाद कारखाना, देवघर में एम्स व हवाई अड्डा व पतरातू थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ किया. धनबाद के बलियापुर में प्रधानमंत्री के पहुंचते मोदी-मोदी के नारे से आयोजन स्थल गूंज उठा. पीएम मोदी को सुनने के लिए करीब एक लाख की संख्या में वहां लोग मौजूद हैं. मोदी की एक झलक पाने के लिए सभा में मौजूद लोग बेचैन दिखे. सभास्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मौके पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सुदर्शन भगत व अनंत कुमार भी मौजूद हैं. 

इसे भी पढ़ें- अपहृत मजदूरों के मामले में पीएम मोदी को ज्ञापन देने जा रहे माले नेताओं को प्रशासन ने रोका

केंद्र सरकार ने चौथे साल के अंतिम दिन  झारखंड को दी पांच बड़ी परियोजनाओं की सौगात

केंद्र सरकार के चौथे साल के अंतिम दिन शुक्रवार को झारखंड में पांच बड़ी योजनाएं धरातल पर उतर रही है. सिंदरी खाद कारखाने का पुनरुद्धार, पतरातू में 6400 मेगावाट सुपर थर्मल पावर प्लांट, देवघर में एम्स की स्थापना, देवघर में ही एयरपोर्ट का निर्माण और विकास एवं रांची में गैस पाइपलाइन परियोजना पांच बड़ी परियोजनाएं है, जिसका शिलान्यास के साथ ही तेजी से काम शुरू होगी. कुछ योजनाएं तो महीने-दो-महीने में ही जमीन पर दिखने लगेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अलावा राज्य में 250 जन औषधि केंद्रों के संचालन और सीसीएल में नियोजन की भी शुरुआत करेंगे.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: दंपती की गला रेतकर हत्या, नक्सली वारदात से पुलिस का इनकार

पिछले चार साल में झारखंड को मिली कई बड़ी परियोजनाएं की सौगात

पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार ने झारखंड को कई बड़ी परियोजनाएं की सौगात दी है. सबसे ज्यादा काम सड़कों पर हुआ है, इसके अलावे शहरी विकास परियोजना और स्वच्छता पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है. केंद्र सरकार के चौथे साल के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. केंद्र सरकार ने चुनाव के समय जो वादें किये थे, वे सभी अब जमीं पर उतर रहे हैं. पीएम मोदी इन योजनाओं के शिलान्यास के साथ-साथ सभा को संबोधित भी करेंगे. इसके पूर्व धनबाद आइएसएम को आइआइटी का दर्जा और साहिबंगज में गंगा पुल की योजनाओं से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग प्रधानमंत्री पूरी कर चुके हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button