
Bundu: तमाड़ वन क्षेत्र के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेंदा गांव के कोईरी टोला के बसंत लाल कोईरी 60 वर्ष जब शौच के लिए गया था तब एक जंगली हाथी के हमला करने से उनकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- धनवार में महिला का शव ससुराल से बरामद, तलवार के साथ आरोपी ससुर गिरफ्तार
व्यक्ति शौच के लिए खेत की ओर गया था उसी क्रम में एक हाथी ने अचानक पहुंचकर उसे अपने सूंड से उठाकर पटक दिया. जब तक किसी गांव वालों को मालूम होता हाथी ने घटना को अंजाम दे चुका था.
इसे भी पढ़ें- एंबुलेंस की बाइक से हुई सीधी टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल
घायल को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है वन विभाग की टीम तथा सोनाहातू थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की है.




