Khas-KhabarNational

#SuperCyclone में बदल सकता है ‘अम्फान’, मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी, शाम को पीएम की बैठक

Bhubaneswar/NewDelhi: चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने सोमवार को बेहद विकराल रूप ले लिया है. और ये तेजी से ओडिशा और बंगाल की तट की ओर बढ़ रहा है.

इसके चलते अब ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद राज्य सरकार 11 लाख लोगों को इन इलाकों से निकालने की तैयारी में जुट गई है.

इसे भी पढ़ेंःCM हेमंत का आदेश : पुलिस प्रवासी बच्ची सोनोती को जल्द पहुंचाये घर, UP पुलिस ने नहीं की थी मदद

अगले 12 घंटों में और विकराल होगा ‘अम्फान’

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘अम्फान’ बंगाल की खाड़ी से लगने वाले मध्य हिस्सों और पश्चिम-मध्य हिस्सों के ऊपर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और यह अगले 12 घंटों में और शक्तिशाली होकर विकराल रूप ले सकता है.


विभाग ने कहा कि अत्यधिक तेज हवाओं से कच्चे घरों को बहुत ज्यादा नुकसान और ‘पक्के’ घरों को कुछ हद तक नुकसान पहुंच सकता है.

इसने कहा कि तेज हवाओं के कारण बिजली एवं संचार के खंभे मुड़ या उखड़ सकते हैं, रेलवे सेवाओं को कुछ हद तक बाधित कर सकते हैं और ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों एवं सिग्नल प्रणालियां प्रभावित हो सकती हैं तथा तैयार फसलों, खेतों-बगीचों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है.

सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ 

भुवनेश्वर के मौसम केंद्र के निदेशक, एच आर बिस्वास ने बताया कि अम्फान का केंद्र ओडिशा के पारादीप से 790 किलोमीटर दक्षिण में, पश्चिम बंगाल के दीघा से 940 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 1060 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में है.

इसे भी पढ़ेंःNewsWingStand: सरकारी प्रयासों को विफल करनेवाले IAS को चिन्हित कर कार्रवाई की है जरुरत

उन्होंने कहा कि संभवत: यह उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा की तरफ बढ़ेगा और 20 मई को दोपहर या शाम के दौरान अत्यंत प्रचंड तूफान के रूप में बांग्लादेश में हटिया द्वीप और पश्चिम बंगाल के दीघा के बीच पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश तट के बीच से गुजरेगा. इस दौरान 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो कभी भी 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ सुपर साइक्लोन में बदल सकता है. इस बात की जानकारी भारत के मौसम विभाग (IMD) ने दी है. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात के कारण ओडिशा के उत्तरी हिस्सों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जैसे तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है खासकर 19 और 20 मई को.

शाम चार बजे पीएम की बैठक

चक्रवात की स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एमएचए, एनडीएमए के साथ सोमवार शाम चार बजे उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. वहीं चक्रवात को लेकर राज्य सरकारों को अलर्ट किया गया है.

मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकारों को जारी परामर्श में कहा कि ‘अम्फान’ अब दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों और बगल की मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद है। इसने कहा कि यह पिछले छह घंटों से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. अधिकारी ने कहा कि यह तूफान सोमवार शाम तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaUpdate: 24 घंटे में 5200 से अधिक नये मरीज, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 96 हजार के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button