
NewDelhi : भारत के सबसे अमीर आदमी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. खबर है कि 48.4 अरब डॉलर यानी 3.30 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ अंबानी 191 देशों में सबसे अमीर बन गये हैं.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन के जेफ बेजोस 156 अरब डॉलर (10.60 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया में अमीर नंबर वन हुए हैं. अंबानी फिलहाल दुनिया में महज चार देशों के अमीरों से पीछे हैं.
ब्लूमबर्ग के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी फिलहाल दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में 12वें पायदान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ चार देशों के अरबपति हैं. दुनिया में 195 देश हैं और इस प्रकार अंबानी 191 देशों के सबसे अमीर बन चुके हैं. उनसे आगे अमेरिका में सात, फ्रांस में दो, स्पेन में एक और मेक्सिको में एक अमीर है.
इसे भी पढ़ें- सरकार के दबाव में न झुकें मीडिया मालिक, एडिटर्स गिल्ड ने की अपील
एक साल में अंबानी की संपत्ति 89 हजार करोड़ रुपए बढ़ी
एक साल में अंबानी की संपत्ति में लगभग 89 हजार करोड़ रुपए बढ़ोतरी हुई. हालांकि उनकी दौलत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण RIL के स्टॉक्स में तेजी मानी जा रही है; वहीं कंपने के वेस्ट काम और जिओ की अच्छी रेटिंग के कारण उनके स्टॉक 53 प्रतिशत तक बड़े हैं. एक साल पहले कंपनी का स्टॉक 801 रुपए के स्तर पर था, जो अब बढ़कर 1220 रुपए के आसपास पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें- राज्यपाल बोलीं- सिर्फ विश्व आदिवासी दिवस के दिन समारोह आयोजित कर साल भर भूल जाने से विकास नहीं होगा
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




