
NewDelhi : वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी. उसकी योजना इसके माध्यम से अगले पांच साल में देश में दस लाख नये रोजगार सृजित करने की है.
कंपनी ने कहा कि यह रोजगार पिछले छह साल में उसके निवेश से सृजित हुए सात लाख से अधिक रोजगार से अलग होगा. कंपनी ने एक बयान में कहा, अमेजन की योजना 2025 तक भारत में दस लाख नये रोजगार सृजित करने की है.
इसे भी पढ़ें : #MakeInIndia उत्पादों पर एक अरब डॉलर का निवेश करेगी अमेजन: बेजोस
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार शामिल

बयान के अनुसार, इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दोनों शामिल है. इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, मनोरंजन सामग्री निर्माण, खुदरा, लॉजिस्टिक और विनिर्माण इत्यादि सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजित होगा.
इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमलाः पूछा- देवेंद्र सिंह को कौन खामोश कराना चाहता है?
जेफ बेजोस ने बुधवार को कहा, भारत में एक अरब डॉलर का निवेश करेंगे
अमेजन डॉट कॉम के प्रमुख जेफ बेजोस ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह भारत में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश करेंगे ताकि लघु एवं मध्यम उद्योगों को ऑनलाइन लाने में मदद की जा सके और कंपनी 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य के भारत में निर्मित सामान के निर्यात को प्रतिबद्ध है.
बेजोस ने कहा, हम अगले पांच साल में देश में दस लाख नये रोजगार सृजित करने के लिए निवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हमें, हमारे कर्मचारियों से अभूतपूर्व योगदान मिला है. हमने हमसे जुड़ने वाले छोटे कारोबारियों की असाधारण रचनात्मकता देखी है और ग्राहकों का अभूतपूर्व सहयोग भी हमें मिला है और अब हम आगे क्या होने वाला है, उसे लेकर रोमांचित हैं.
भारत में रोजगार सृजन और कौशल विकास पहलों को प्राथमिकता दी गयी है. इसमें 2022 तक शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के 40 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देना शामिल है.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में #NPR पर बैठक शुरू, सभी राज्यों के साथ केरल भी शामिल, ममता ने किया बायकॉट




