
Ranchi : रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को आंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों को दबोचा है. तीनों से पूछताछ की जा रही है, अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है.
इसे भी पढ़ेंःरांची के शहरी रोड नेटवर्क को विकसित करने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना,मिलेगी जाम से मुक्ति
आपको बता दें कि कल एक नाबालिग लड़की के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. यह घटना चान्हो थाना क्षेत्र के महुवातोली गांव की है. नाबालिग लड़की कल सुबह अपने घर से तीन लड़की के साथ बाहर निकली थी. इसी बीच कार में पहुंचे तीन युवकों ने तीनों लड़कियों को दौड़ाना शुरू कर दिया. दो लड़कियां भागने में कामयाब रही थी, जबकि एक नाबालिग लड़की को अपराधियों ने जबरदस्ती कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस भागदौड़ में आरोपियों में किसी एक का मोबाइल कहीं गिर गया था. जब आरोपियों को मोबाइल गुम होने की जानकारी मिली तब उनलोगों ने मोबाइल ढूंढने के मकसद से टेढ़ा पूल के पास गाड़ी रोकी. यहीं से लड़की किसी तरह फरार होने में सफल रही और करीब पांच किमी की दूरी दौड़कर तय करते हुए घर पहुंची थी.




