Court NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

रूपा तिर्की की मौत के मामले में हाइकोर्ट में याचिका दायर, सीबीआइ जांच की मांग की गयी

Ranchi : साहेबगंज की महिला थाना प्रभारी की मौत का मामला झारखंड हाइकोर्ट पहुंच गया है. मधुपूर के रहने वाले अनुरंजन अशोक और तीर्थ नाथ आकाश ने रूपा तिर्की की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआइ से करवाने की मांग को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.

अधिवक्ता राजीव कुमार ने याचिका दायर की है. झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के मुताबिक पीआइएल में रूपा तिर्की की मृत्यु संदेहास्पद है और इसकी जांच होनी चाहिए. याचिका में ये मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ेंं :अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्लेयर संगीता सोरेन ईंट भट्ठा में काम कर परिवार चलाने को मजबूर

मामले में पंकज मिश्रा को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं. ऐसे में अब हाइकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद पंकज मिश्रा की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.

याचिका में पंकज मिश्रा के साथ ढहू यादव को भी प्रतिवादी बनाया गया है और इनकी सम्पति की जांच ईडी और इनकम टैक्स से भी कराने की मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ेंं :जहाज हादसा: मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 35 से 75 लाख रुपये तक का मुआवजा देगी ये कंपनी

Related Articles

Back to top button