JharkhandRanchi

नवंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे पांच-पांच चापाकल

Ranchi: गर्मियों में गांवों में जलसंकट को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी पंचायतों में 5-5 चापाकल लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने इसी साल अप्रैल से चापाकल लगाने का प्लान बना रखा था. इससे कई पंचायतों को इसी गर्मी से जलसंकट से राहत भी मिलती. अब इस योजना पर काम नवंबर से शुरू किये जाने की उम्मीद है.

न्यूजविंग से बातचीत में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इसी साल पंचायतों में चापाकल लगाने की योजना शुरू होगी. विधायकों की अनुशंसा के आधार पर इसे लगाया जाना है. नवंबर से अगले मार्च महीने के दौरान सभी पंचायतों में इस काम को कर लिया जायेगा. अगली गर्मियों में लोगों को पहले की तरह जलसंकट से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें – 13 अगस्त को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 560 नये केस, 5 की मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 20881

200 करोड़ की है योजना

राज्य में 4367 पंचायत हैं. सभी पंचायतों में 5-5 चापाकल लगाये जाने की तैयारी है. फरवरी-मार्च में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पंचायतों में पेयजल संकट का विषय आया था. इस पर पेयजल विभाग की ओर से बताया गया था कि सभी पंचायतों में चापाकल लगाने या कुआं बनाने का काम इस वित्तीय वर्ष में किया जायेगा. इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

इसे भी पढ़ें – मीटर रीडिंग और बिल पेमेंट के लिए बनाये गये दोनों मोबाइल एप्प ने काम करना बंद किया

एसओआर के फेर में काम पर असर

चापाकल लगाये जाने का प्रोग्राम अप्रैल महीने से ही शुरू किया जाना था. पर एसओर (Schedule of Rate) की अड़चन के कारण स्कीम पर काम फंस गया. यह तय होने के बाद नये सिरे से टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाल इस पर राज्य सरकार के शीर्ष स्तर से लगातार विचार-विमर्श का सिलसिला जारी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले एक-दो माह में इस पर फैसला ले लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – राज्य के 12 जिलों के अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों के 400 शिक्षकों को छह साल से नहीं मिल रहा वेतन

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button