
Surat : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सूरत की कोर्ट में पहुंच गए हैं जहां उनकी पेशी होनी है. यह 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा मामला है, जिसमें कांग्रेस नेता ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी. इसके बाद Rahul Gandhi के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था. केस सूरत के स्थानीय विधायक पूर्णेश मोदी ने दर्ज करवाया था. तब राहुल ने कहा था ‘सभी चोर मोदी उपनाम क्यों साझा करते हैं’.
सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएन दवे ने राहुल गांधी को सूरत के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा एक सप्ताह पहले दायर मामले में अपना अंतिम बयान दर्ज करने का निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें :लोजपा के बाद बिहार कांग्रेस में भी फूट की अटकलें,हटाये जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
कोलार की जनसभा में की थी टिप्पणी
अप्रैल 2019 में पूर्णेश मोदी की शिकायत में कांग्रेस सांसद पर राष्ट्रीय चुनाव से पहले एक रैली में अपनी टिप्पणियों के लिए “पूरे मोदी समुदाय को बदनाम करने” का आरोप लगाया गया. गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक में एक जनसभा में यह टिप्पणी की थी. उन्होंने कथित तौर पर कोलार में कहा था, “नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी… कैसे उन सभी का सामान्य उपनाम मोदी है. सभी चोरों का मोदी एक सामान्य उपनाम कैसे है.”
वह उस समय कांग्रेस अध्यक्ष थे, उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद मई में इस्तीफा दे दिया था. राहुल गांधी अक्टूबर 2019 में अदालत के सामने पेश हुए थे और उन्होंने “दोषी नहीं” होने का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ें :McAfee के संस्थापक जॉन मैकेफी ने जेल में लगाई फांसी, टैक्स चोरी के लगे थे आरोप
क्या कहते हैं शिकायतकर्ता
इससे पहले शिकायतकर्ता और BJP विधायक पूर्णेश मोदी ने कहा, ”2019 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है. हमने सूरत की अदालत में मानहानि का मुकदमा किया था. आज आगे के स्टेटमेंट का स्टेटस है, इसलिए राहुल गांधी कोर्ट में उपस्थित रहने वाले हैं.”
इस मामले में इससे पहले अक्टूबर 2019 में राहुल गांधी की पेशी हो चुकी है. इससे पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने बताया था कि राहुल गांधी सुबह 10:00 बजे सूरत पहुंचेंगे और दोपहर 12:30 बजे कोर्ट में गवाही देने के बाद शहर से निकल जाएंगे.
इसे भी पढ़ें :डेल्टा वेरिएंट के बदले स्वरूप में देश में पहली मौत, झारखंड के लिये अलर्ट जारी




