
Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के छोटे भाई अमीरुल आलम का बुधवार को निधन हो गया. कोलकाता में इलाज के दौरान उनकी जान चली गयी. पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे. अमीरुल आलम ने दोपहर करीब 2:43 बजे अंतिम सांस ली.
उनकी उम्र 58 साल बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार उनके फेफड़े में इंफेक्शन की शिकायत थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल एवं रांची में ले जाया गया. लेकिन कोई सुधार नहीं होने और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कोलकाता में एडमिट कराया गया था.
इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने योगी सरकार को लगायी फटकार, कहा- 14 दिन का लगायें पूर्ण लॉकडाउन
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के छोटे भाई अमीरुल इस्लाम के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
साहिबगंज जिला स्थित पैतृक गांव इस्लामपुर में उन्हें दफन किया जाएगा. गुरुवार सुबह 9:00 बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी. उनके निधन की खबर से मंत्री आलमगीर आलम सहित सभी रिश्तेदार और परिजन गम में डूब गए हैं.
इधर अमीरुल आलम के निधन की खबर सुनते ही उनके करीबी और चाहने वालों के अलावा कांग्रेसियों में शोक की लहर है. जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बरकत खान, प्रखण्ड अध्यक्ष असोक दास, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी नबीद अंजुम सहित सैकड़ों लोगों ने शोक और संवेदना व्यक्त की है.
इसे भी पढ़ें:हर डॉक्टर भगवान नहीं होता, कुछ नवीन कुमार भी होते हैं




