Koderma

कोडरमा में अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश का किया वितरण

Koderma: जयनगर प्रखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को विहिप व बजरंगदल द्वारा अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार बर्णवाल व संचालन प्रखंड मंत्री सदानंद सिंह, उपाध्यक्ष सतीश पांडेय ने किया. जबकि उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह, विशिष्ट अतिथि विहिप के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद मोदी, सम्मानित अतिथि शशिकांत प्रसाद थे. कार्यक्रम की शुरूआत कलश पूजन के साथ आचार्य बसंत शास्त्री जी महाराज, विष्णुकांत पांडेय ने किया. इस दौरान एकात्मकता मंत्र प्रणव उच्चारण व विजय मंत्र से किया गया. वहीं उद्घाटन कर्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि राम का नाम सदियो से इस देश के उद्वार का मंत्र है, राम जन्मभूमि पर 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना है, यह भगवान श्री राम का देन है़ पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदू राष्ट्र व सनातन धर्म के लिए जो कदम उठाया है यह उसी की देन है उन्होंने कहा कि देश में मुगलो ने राज किया था तो सनातन धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया था. मगर सनातनी कल भी भगवान श्री राम के भरोसे थे और आज भी भगवान श्री राम के भरोसे है़ अयोध्या का कार्यक्रम हिंदू हितों की रक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य पवन सिंह ने कहा कि सर्वधर्म के इस देश में रामलला के जन्मभूमि का जीर्णोद्वार ऐतिहासिक है़. कार्यक्रम को सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद मोदी, जिप सदस्य केदानाथ यादव, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कृति सुमन मोदी, उप प्रमुख राजनारायण सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर खंड कार्यवाह सुनील कुमार यादव, बजरंग दल सह संयोजक महादेव शर्मा, विजय पंडित, कैलाश लाल वर्णवाल, सकलदेव सिंह, राजेंद्र सिंह सुमन,मधु देवी, संजय कुमार यादव, राजेंद्र राम, सत्यम पंडित, लक्ष्मण राणा, रेखा देवी, अनंत पंडित, संतोष साव, मनोज, मनीकांत पांडेय, शिवशंकर राणा, अजय गुप्ता, बीरेंद्र कुमार, अजय यादव, निरज कुमार, मधु देवी, रेखा देवी, सरयु शर्मा, विकास, सुरेंद्र चौधरी, रामचंद्र यादव,सकलदेव राम, अमरजीत शर्मा, सरयु शर्मा, शशी कुमार पांडेय, बीरेन्द्र साव, मनोज यादव, उमेश मोदी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

विहिप ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विहिप ने पूजा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह उप प्रमुख राजनारायण सिंह, खंड कार्यवाह सुनील कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडेय, राजकुमार दास, कैलाश राम, बजरंग दल संयोजक अजय यादव, सह संयोजक महादेव शर्मा, कैलाश राम, सुनील सिंह, महावीर यादव, उमेश मोदी, पिंटू कुमार पांडेय, सतसंग प्रमुख दिगबंर पांडेय, पूर्व सैनिक विनोद सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, अमरदीप शर्मा, गौतम सिंह, सकलदेव राम, संतोष साव आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन बजरंगदल संयोजक अजय यादव ने किया.

Related Articles

Back to top button