
Pakur : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेटिक्स सर्विलांस टीम ने सदर प्रखंड के विक्रमपुर गांव के पास चेकनाका में जांच के दौरान लगभग 4 लाख 93 हजार रुपए के साथ पूर्व विधायक अकील अख्तर के पुत्र अफीफ अम्सल को हिरासत में लिया है. अफीफ अम्सल अपने निजी कार में 4 लाख 93 हजार रुपए लेकर पाकुड़ जिला मुख्यालय की ओर आ रहा था. चेकनाका के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी ने जब वाहन की जांच की तो राशि जब्त किया गया. हिरासत में लिए अफीफ से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
भाई को पैसा भेजने जा रहा था बैंक : अफीफ अम्सल
नगर थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, बीडीओ रौशन कुमार साह, आयकर विभाग के अधिकारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर पहुंच चुके हैं. इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. इधर इस मामले में पूर्व विधायक अकील अख्तर के पुत्र अफीफ अम्सल ने बताया कि अपने घर से रुपये लेकर पाकुड स्थित आइसीआइसीआइ बैंक जा रहा था. बेंगलुरू में मेरे दो भाई पढ़ाई करते हैं. उन्हीं के एकाउंट में रुपया भेजना था, मेरे सभी रुपये वैध हैं. मैंने कल जिस बैंक से रुपये निकासी की है उस बैंक स्टेटमेंट उपलब्ध करा दिया हूं. पदाधिकारी पूरी तरह जांच कर सकते हैं. मुझसे जो भी डॉक्यूमेंट मांगा गया है दे दिया हूं.
इसे भी पढ़ें : जदयू की घोषणा : पार्टी सात सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कार्यकर्ता झांकने लगे इधर-उधर




