Jharkhand PoliticsRamgarh

रामगढ़ मे विकास का आजसू ही एक विकल्प है, केला छाप को भारी मतों से विजय बनाएं: सुदेश महतो

Ramgarh:  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 गोबरदरहा वार्ड नंबर 28 छतरमांडू 29 कोठार में वार्ड संख्या 30 मुरामकलां, वार्ड संख्या 31 चेटर, 32 कुरूम आदि गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से अपील किया की सुनिता चौधरी के पक्ष में वोट कर भारी मतों से विजय बनाने का काम करें.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ उपचुनावः सीएम हेमंत ने बजरंग के लिए मांगा वोट, कहा- विपक्षी नहीं चाहते आदिवासी-मूलवासियों का विकास

चुनावी जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले आजसू पार्टी द्वारा रामगढ़ में अनगिनत ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए हैं जिसमे से रामगढ़ जिला का निर्माण, प्रखंडों का निर्माण, जिला मुख्यालय का निर्माण करना, जेल का निर्माण, जिला स्वास्थ्य केंद्र बनाना, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज,पॉलिटेक्निक कॉलेज, आरटीआई कॉलेज, ग्रामीण सड़कों का निर्माण घर के हर चूल्हा तक जल से नल पहुंचाना आदि कई अनगिनत ऐतिहासिक कार्य किया गया है इसके अलावा बड़ी योजना में दामोदर नदी पर जगह-जगह पर आवागमन के लिए महत्वाकांक्षी पुल का निर्माण विकास कार्य हुआ है। जिसे हेमंत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा महज 3 वर्षों में रामगढ़ के विकास कार्यों को ठप कर दिया है और यहां की जनता काफी त्राहिमाम है एनडीए के शासनकाल में पिछले 15 वर्षों तक लगातार झारखंड में रामगढ़ एक विकसित जिला के रूप में पूरे देश स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई थी जिसे यहां के कांग्रेस विधायक ममता देवी ने पूरी तरह जनता को विकास के नाम पर चौपट कर दिया, हेमंत राज में कमीशन खोरी हावी हो गई है.

किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल के नाम पर जमकर वसूली कर रही है तथा किसानों को कमर तोड़ने का काम किया है वर्तमान सरकार सभी तरह से विफल साबित हुई है झारखंड में लूट-खसोट के सरकार चल रही है,झूठे वादों पर शासन कर रही है यहां की गरीब दलित पिछड़े समाज को विकास से कोसों दूर रखा है तथा विधि व्यवस्था चरमरा गई है, झारखंडयों को ठगने का काम किया है। इस उपचुनाव में उसे रामगढ़ के मतदाता अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अब रामगढ़ में परिवर्तन की लहर चल चुकी है 2023 के चुनाव में विकास की ओर मतदाताओं का रुझान झलक रहा है.

27 फरवरी को पहले मतदान करें फिर जलपान और शत-प्रतिशत वोट डालने का प्रयास करें हमारा आजसू पार्टी के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह केला छाप पर क्रम संख्या 2 पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने का काम करें एवं सुनीता चौधरी को झारखंड विधान सभा भेजने का काम करें इसके लिए यहां की जनता कमर कस ली है. केला छाप के उम्मीदवार को रिकॉर्ड मत से जीत हासिल करायें। सुदूरवर्ती इलाके के ग्रामीणों को इसकी भलीभांति से जानकारी है कि रामगढ़ विधानसभा का बेहतरीन विकास पहले भी आजसू के कार्यकाल में हुआ है, अब अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए हमेशा हम कृत संकल्पित रहें.

इस मौके पर डॉ देव शरण भगत बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी केंद्रीय सचिव विजय साहू नव उपाध्यक्ष मनोज महतो राजेश महतो राजेंद्र महतो कैलाश महतो विकास महतो मनोज कुमार, संजय करमाली लालबाबू,सुरेश करमाली, काशीनाथ मुंडा करण अनीता साहू, बीना देवी, महतो उमेश महतो पिंटू महतो आजसू पार्टी के चुनाव प्रभारी बासुदेव महतो सहित भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Related Articles

Back to top button