
Chakradharpur: शहर के पोटका स्थित इचिंडासाईं में सोमवार सुबह एक कुएं में 20 वर्षीय युवती की लाश मिलने के मामले का उद्भेदन चक्रधरपुर पुलिस कर लिया है सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से पर्दा उठा सकती है। युवती पोटका निवासी रेलवे कर्मचारी मो. मुस्तफा उर्फ बाबू की 20 वार्षिय पुत्री सादिया का था। युवती शुक्रवार की रात से घर से लापता थी जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत चक्रधरपुर थाना को दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए 6 दिनों का अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया है। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में पुलिस को शुरू से साक्ष्य छुपाने के लिए हत्यारों ने बगल के कुएं में ले जाकर फेंक दिए जाने का शक हुआ था.
इसे भी पढ़ें: IAS अफसर मनीष रंजन ने लिखी ‘भारतीय कला एवं संस्कृति’ पर पुस्तक, 5 साल का लगा समय
बाद में पुलिस ने सोमवार रात ही कुत्ते लेकर जांच पड़ताल किया था। इस दौरान कुत्ते ने कुआं से लेकर लड़की घर तक जाकर रूक जाता था। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मामले का उद्भेदन हो गया। बता दें कि अपराधियों ने सादिया को मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर बगल के घर कुआं में फेंक दिया था। घटना के बाद जिस कुआं में शव फेंका गया था। बता दें कि वह घर मनोज साह का है, लेकिन वहां रोहित साह अपने छोटे भाई विवेक साह के मौत पर श्राद्ध कर्म कर रहे थे। तभी बदबू आया तो मामले का खुलासा हो पाया ।




