
New Delhi : Airtel कंपनी ने अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अहम बदलाव किये हैं. एयरटेल कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए अपने 299 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है. वहीं, दूसरी तरफ अपने 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक में रोजाना 2.5GB डेटा देना शुरू किया है. तो चलिए इन दोनों प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हैं.
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय- बोर्ड-निगम के बंटवारे पर आलाकमान से होगी बात
Airtel का 299 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान में अब 30 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. इसके अलावा इसमें अब ग्राहकों को कुल 30 जीबी डेटा दिया जा रहा है. आपको बता दें कि पहले प्रतिदिन 1.5GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा था.
इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ ही रोजाना 100 SMS भी ऑफर किये जा रहे हैं. इन सबके अलावा इस प्लान के साथ 1 महीने का Amazon Prime Video Mobile Edition का फ्री ट्रायल भी ऑफर किया जा रहा है.
इतना ही नहीं Airtel Xstream Premium,Wynk Music Free की सुविधा भी फ्री में उपलब्ध करवाई जा रही है. इसके अलावा FASTag पर 100 रुपये कैशबैक ऑफर किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :बिना कमिटी बनाये न फ़ीस बढ़ा सकते हैं और न किसी अन्य मद में वसूली कर सकते हैं निजी स्कूल
Airtel का 349 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है. इसमें ग्राहकों को अब हर दिन 2.5GB डेटा उपलब्ध करवाया जा रहा है. इस तरह यूजर्स कुल 70 जीबी डेटा का लुफ्त उठा सकते हैं. प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा हर रोज 100 एसएमएस भी ग्राहकों को ऑफर किये जा रहे हैं.
अगर अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Amazon Prime का Membership भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही ग्राहकों को HelloTunes, Airtel Xstream Premium और Wynk Music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इतना ही नहीं 1 साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्सेज और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक ऑफर किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :जियो ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Jio Phone Next, जाने कब से ले सकते हैं फोन




