Khas-KhabarNational

58,000 करोड़ कर्ज के तले दबी #AirIndia को 2018-19 में 8,400 करोड़ का घाटा

New Delhi: एयर इंडिया को 2018-19 में भारी घाटा हुआ है. खबर है कि विमानन कंपनी को आठ हजार चार सौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पहले से ही आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ में दबी एयर इंडिया को ज्यादा ऑपरेटिंग कॉस्ट और फॉरेन एक्सचेंज लॉस के चलते कंपनी को भारी घाटा उठाना पड़ा है.

इसे भी पढ़ेंःलातेहार : 10 लाख के इनामी माओवादी कमांडर चंद्रभूषण यादव ने किया सरेंडर!

2018-19 में 8,400 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

कर्ज में डूबी विमानन कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में करीब 4,600 करोड़ रुपये का परिचालन घाटा हुआ. इसका मुख्य कारण तेल के दाम में तेजी और विदेशी विनिमय दर में बदलाव से नुकसान है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यू एजेंसी पीटीआइ से कहा कि एयरलाइन को 2018-19 में 8,400 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि कुल आय 26,400 करोड़ रुपये रही.

हालांकि, एयर इंडिया को चालू वित्त वर्ष में परिचालन लाभ में आने की उम्मीद है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया को 2019-20 में 700 से 800 करोड़ रुपये के परिचालन लाभ का अनुमान है.

यह इस मान्यता पर आधारित है कि तेल के दाम में कोई बड़ा उछाल नहीं होगा और विदेशी विनिमय दर में तीव्र उतार-चढ़ाव नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ेंः#Dhullu तेरे कारण : व्यवसायी का आरोप-  ढुल्लू जहां देखते हैं खाली जमीन, उस पर बाउंड्री बना कर लेते हैं कब्जा

कंपनी पर 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज

एयर इंडिया कंपनी पर 58,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन को जून में समाप्त तिमाही में 175 से 200 करोड़ रुपये का परिचालन नुकसान हुआ.

इसका कारण भारतीय विमानों के लिये पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का बंद होना था. इसके कारण विमानन कंपनी की लागत बढ़ी और रोजाना 3 से 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

हालांकि, अधिकारी ने ये भी कहा कि एयर इंडिया की क्षमता का उपयोग बेहतर हुआ है तथा औसतन प्रति यात्री किराया कमाई सुधारी है. कंपनी फिलहाल 41 अंतरराष्ट्रीय और 72 घरेलू उड़ानों का परिचालन करती है.

उसने कहा कि स्थिति में आने वाले समय में सुधार की उम्मीद है, क्योंकि बड़े विमान परिचालन के लिये उपलब्ध होंगे. कंपनी के बड़े आकार वाले विमान फिलहाल मरम्मत आदि के चलते उड़ान नहीं भर रहे और जल्दी ही इनके परिचालन में आने की उम्मीद है. एयर इंडिया 27 सितंबर से टोरोंटो और नवंबर से नैरोबी के लिये उड़ान सेवा शुरू करेगी.

इसे भी पढ़ेंःछह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50,580 करोड़ बढ़ा, #SBI आईसीआईसीआई बैंक सर्वाधिक लाभ में

Related Articles

Back to top button