JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड बजट: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर जोर

Ranchi: विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में कुल 12 करोड़ 50 लाख मानव दिवस के सृजन का लक्ष्य सरकार ने रखा है.

उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत 10 लाख 44 हजार 03 सौ 21 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है. सरकार ने लक्ष्य के अनुरूप शेष आवास 05 लाख 22 हजार 04 सौ 35 आवासों का निर्माण कार्य अगले वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है.

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत IAP जिलों में प्रति आवास 01 लाख 30 हजार रुपये तथा Non-IAP जिलों में 01 लाख 20 हजार रुपये उपलब्ध कराये जाते हैं, जिससे 25 वर्ग मीटर में छोटे-छोटे कमरे एवं किचन का निर्माण हो पाता है.

सरकार मानती है कि इतने छोटे घरों में पूरा परिवार ठीक से नहीं रह पाता है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा State Fund से एक अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिए 50 हजार रुपये प्रति आवास की दर से उपलब्ध कराने की योजना सरकार ने बनायी है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Budget Live: एक लाख, एक हजार करोड़ का बजट सदन में पेश

सखी मंडलों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री Palash Retail Outlets में होंगे

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना के अंतर्गत अगले वित्तीय वर्ष में 06 हजार 06 सौ 87 आवासों का निर्माण कार्य करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है. इसके अलावा 11 हजार नये आवासों की स्वीकृति एवं निर्माण का लक्ष्य है. सखी मंडलों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री के लिये बड़ी संख्या में Palash Retail Outlets खोले जाएंगे. आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्रामीण विकास के लिये 08 हजार 51 करोड़ 67 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है.

सरकार ने 10 हजार नये सखी मंडल का गठन करने की लक्ष्य रखा है. वहीं,20 हजार सखी मंडल को चक्रीय राशि एवं 74 लाख सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश राशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND BUDGET: सहायक शिक्षकों के मानदेय के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान, रिमेडियल क्लासेस के लिए 40 करोड़ अतिरिक्त

Related Articles

Back to top button