JharkhandSimdega

लोहरदगा : शराब के नशे में भाई ने की भाई की हत्‍या

Lohardaga :  कुडू थाना अंतर्गत बड़की चांपी गांव में शराब के नशे में भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बड़की चांपी निवासी रघु लोहरा का पुत्र संजय लोहरा और उसका भाई दीपू लोहरा बड़की चांपी में एक ईंट भट्टे पर काम करते थे. संजय लोहरा ट्रैक्टर चालक था, जबकि दीपू मजदूरी का काम करता था. देर रात दोनों शराब के नशे में घर आए.

इसे भी पढ़ें :चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम फाइनल में

अस्‍पताल ले जाने के क्रम में हुई संजय की मौत

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई. जिसके बाद दीपू ने लकड़ी के डंडे से बुरी तरह से संजय को पीट डाला. जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया. संजय की पत्नी उस समय घर में नहीं थी. जब संजय की पत्नी सुशील लोहरा घर लौटी तो संजय को गंभीर हालत में पाया. जिसके बाद संजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button