JharkhandSimdegaSports

चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम फाइनल में

Simdega : 7 से 14 अक्टूबर तक अर्जेंटीना में आयोजित तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में खेले गए सेमीफाइनल मैच में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने चाइना को 3-0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. टीम की कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे है. भारतीय टीम की से लालरेम सैमी, मुमताज एवं रीत ने 1 -1 गोल की. वहीं इसी प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने भी मेजबान अर्जेन्टीना को 3-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंच गयी है. दोनों ही टीमों को सिमडेगा उपायुक्‍त जटाशंकर चौधरी, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, प्रतिमा बरवा, कमलेश्वर मांझी, ओपी अग्रवाल, राम कैलाश राम, सोहन बड़ाईक, सुनील तिर्की, पंखरसीयूस टोप्पो, बीना केरकेटा, मसिह दास बा समेत हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी.

Related Articles

Back to top button