
Chakradharpur: अग्निपथ योजना के विरोधी जिस तरह रेलवे को निशाना बना रहे हैं उसके मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय विशेष अलर्ट पर है. सोमवार को भारत बंद के मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आरपीएफ के जवानों के अलावा रेलवे राजकीय पुलिस भी तैनात है. हालांंकि चक्रधरपुर पुलिस भी रेलवे क्षेत्र में गश्ती कर रही है. रेलवे सुरक्षा बल के अपर मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित दास ने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के अलावा रेलवे क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से सशत्र महिला -पुरुष जवानों को तैनाती की गई है. स्वयं इसकी कमान अपर मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित दास व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विक्रम सिंह संभाले हुए हैं. रेलवे क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए जगह- जगह सुरक्षा के मद्देनजर दिशा -निर्देश जारी किये जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में मिली लाश, काशीडीह का रहनेवाला था राजकुमार




