Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

कोरोना से आफत: 5 दिनों में दुमका कोर्ट के 3 स्टाफ ने गंवायी जान, बढ़ी चुनौती

लोगों में डर, वेंटिलेटर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

Ranchi : दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार में कार्यरत विष्णु विष्ट की कोरोना से मौत हो गई. पांच दिनों के भीतर व्यवहार न्यायालय के तीसरे कर्मी की मौत हुई है. इससे न्यायालय कर्मियों भय व्याप्त हो गया है. दुमका में वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरणों की किल्लत है. इससे आम लोग भी सहमे हुए हैं.

विष्णु विष्ट के अलावा दुमका कोर्ट के दो कर्मी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो चुके थे. बुरी तरह से कोरोना की चपेट में आने के बाद 8 अप्रैल को फिलिप किस्कु की मौत हो गयी. इसी तरह 11 अप्रैल को रुपेश रावत भी जान गंवा बैठे. दुमका अभी राज्य के उन पांच जिलों में शामिल है जहाँ कोरोना के सर्वाधिक केस सामने आये हैं.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News: घाघरा में 52 शवों का अंतिम संस्कार, जारी रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था

4 से 11 अप्रैल के बीच यहां 7234 सैंपल की जांच हुई. 481 केस सामने आये. यानि 6.65 प्रतिशत संक्रमित लोगों का पता चला. केवल 11 अप्रैल को ही दुमका में 50 संक्रमित सामने आये. दुमका में लगातार कोरोना का चैलेंज बढ़ रहा है. कोरोना की दूसरी लहर ने चुनौतियां बढायी हैं. वहाँ अभी 4 वेंटिलेटर ही उपयोग में हैं. सांसद सुनील सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अनुरोध किया है केंद्र से मिले 21 वेंटिलेटरों का प्रयोग मैनपावर के साथ शुरू हो. 4 वेंटिलेटरों के भरोसे कोरोना संक्रमितों का इलाज मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ – झारखंड बॉर्डर में 65 लोगों की हुई कोरोना जांच, 2 व्यक्ति संक्रमित मिले

Related Articles

Back to top button