DhanbadJharkhand

बीसीसीएल ब्लॉक दो में कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, मनाया अभिनन्दन कार्यक्रम

Dhanbad: देश में कोरोना संक्रमण ने हर किसी की परेशानी बढ़ा दी है. खासकर दूसरे फेज में संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. झारखंड में भी संक्रमण रिकॉर्ड को तोड़ रहा है. लेकिन बीसीसीएल ब्लॉक दो प्रबंधन जिला प्रशासन के निर्देश को नहीं मानता है. सोमवार को बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में अभिनन्दन दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम में बीसीसीएल ब्लॉक 2 जीएम धर्मेंद्र मित्तल के साथ साथ क्षेत्रीय कार्यालय के अन्य अधिकारी, बीसीसीएल कर्मी,मजदूर यूनियन के नेता उपस्थिति हुए. कार्यक्रम में भीड़ लगी रही. कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति सभी लापरवाह दिखे. न तो मास्क की अनिवार्यता का ध्यान रहा और न ही शारीरिक दूरी का.

इसे भी पढ़ें :भोपाल में लॉकडाउन का ऐलान, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला

प्रबंधन के अधिकारी कर्मियों को माला पहनाते व प्रशस्ति पत्र बांटते देखे गये. जीएम ने कहा कि बीसीसीएल ब्लॉक दो पूरे क्षेत्र में कोयला उत्पादन में आगे रहा है. कोयला उत्पादन में बेहतर करने का श्रेय पूरे टीम को जाता है. मार्च 21 के दौरान 21,24 एवम 27 मार्च को बीसीसीएल में “डिस्पैच डे” मनाया गया था जिस दौरान ब्लॉक्-2 क्षेत्र ने 7.10 रेक ,9.44 रैक एवं 8.61 रैक का रिकार्ड डिस्पैच किया था. बीसीसीएल के किसी भी क्षेत्र में प्रथम स्थान पर था. कहा कि आगे आने वाले वर्ष में टीम ब्लॉक 2 ने उत्पादन लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन कर 500 करोड मुनाफा के लिए संकल्प लिया है.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News: घाघरा में 52 शवों का अंतिम संस्कार, जारी रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था

Related Articles

Back to top button