Lead NewsSports

विराट के बाद कौन संभाल सकता है टीम इंडिया की कमान, डेल स्टेन ने बताये विकल्प

T20 World Cup के बाद टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने वाले हैं विराट कोहली

New Delhi : जब से विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है तब से इस पर चर्चा आम है कि उनके बाद कौन उनकी जगह लेगा. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक टी20 विश्व कप खेलेगी. इसके बाद नए कप्तान की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :फिटनेस’ पर कोरोना की मार, 20 फीसदी तक बढ़ा दवाओं का कारोबार

वनडे और टेस्ट में टीम के कप्तान बने रहेंगे

कोहली की कप्तानी में भारत ने टी20 में अच्छा किया है लेकिन दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वर्कलोड के कारण कप्तानी से हटने का फैसला किया. वह हालांकि वनडे और टेस्ट में टीम के कप्तान बने रहेंगे.

कप्तान की रेस में रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे

अगले कप्तान की रेस में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम सबसे आगे है, लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने कहा है कि भारत के पास अगला कप्तान चुनने के लिए काफी विकल्प मौजूद हैं.

स्टेन ने इस रेस में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नाम भी बताए हैं. उन्होंने हालांकि रोहित शर्मा को पहली पसंद बताया है.

इसे भी पढ़ें:स्मार्ट सिटी की 218 एकड़ जमीन का होगा ई-ऑक्शन, इन्वेस्टर्स मीट में निवेशकों को आकर्षक न्योता

ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर भी बेहतर

स्टेन ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, “उनके पास काफी विकल्प हैं. आपको बस आईपीएल में देखने की जरूरत है और आपको कई सारे खिलाड़ी दिखेंगे. आपके पास सूर्यकुमार हैं, मुझे लगता है कि वह टीम में सैट हो जाएंगे. आपके पास ऋषभ पंत हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं. कई सारे खिलाड़ी हैं. श्रेयस अय्यर हैं रोहित शर्मा हैं.

ये सभी लोग ये काम कर सकते हैं लेकिन आपको किसी एक को यह जिम्मेदारी देनी होगी और उन्हें समय देना होगा.

भारतीय टीम इसमें शानदार है. भारत ने एक खिलाड़ी को लंबे समय तक कप्तानी दी है और उन्होंने ये काम अच्छे से करके दिखाया है.”

इसे भी पढ़ें:LJP के सिंबल पर चुनाव आयोग ने लगायी रोक

रोहित करेंगे शानदार काम

स्टेन ने टी20 में टीम इंडिया के अगले कप्तान के लिए कई नाम लिए लेकिन उन्होंने कहा है कि रोहित ये काम बेहतर तरीके से करेंगे क्योंकि वह युवा खिलाड़ियों को निखार सकते हैं.

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. उन्होंने कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी भी की है और निदहास ट्रॉफी जीती.

रोहित की कप्तानी 19 मैचों में से 15 में मिली है जीत

रोहित की कप्तानी में भारत ने 19 मैचों में से 15 में जीत हासिल की है. स्टेन ने कहा, “उनके पास चुनने के लिए काफी खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि भारत के लिए सबसे अच्छी बात इस समय ये है कि उसके जितने खिलाड़ी निकल कर आ रहे हैं वो विश्व स्तर के हैं.

आप मोहम्मद सिराज को देखें, ऋषभ पंत को देखें. यह युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार खेल रहे हैं. इसलिए अगर आप रोहित को कप्तानी देते हैं, जो काफी समय से टीम के साथ है, जिन्होंने कई आईपीएल जीते हैं, तो ये शानदार फैसला होगा क्योंकि वह युवा खिलाड़ियों को तराश सकते हैं.”

इसे भी पढ़ें:Tata Sons की Big Deal, इस कंपनी में ले रहा बड़ी हिस्सेहदारी, 1000 करोड़ से ऊपर का है सौदा

Related Articles

Back to top button