
Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के में खरकई पुल के पास बीती शाम पुलिस ने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार को रोका. कार में चार अपराधी सवार थे. पुलिस ने एक अपराधी को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने कार ((संख्या-जेएच05 एवी-9291) को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम शाहबाज खान है. जो जुगसलाई गौरीशंकर रोड स्थित ईदगाह मैदान का रहनेवाला है.
जुगससलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर एंटी क्राइम चेंकिंग की जा रही थी. इसी क्रम में जुगसलाई खरकई ब्रिज के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी. पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो कार चालक तेजी से वाहन लेकर भागने लगा. इसपर टाइगर मोबाइल के जवानों ने कार का पीछा किया, तो कार में बैठे चार युवक गाड़ी रोक कर भागने लगे. जवानों ने एक को पकड़ लिया, जबकि तीन अंधेरे की आड़ की आड़ में गायब हो गये. पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपनी पहचान जुगसलाई ईदगाह मैदान के शाहबाज खान के रूप में दी. पुलिस को उसके पास एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है. जबकि कार की तलाशी लेने पर दो जिंदा गोलियां बरामद की गयी हैं. मौके से भागने वाले युवकों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस बल में इंस्पेक्टर राजू कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के तीन जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- सड़क पार करते दो बाइक सवार युवकों को ट्रेलर ने कुचला, मौत




