JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand: नयी बिजली निर्धारण के लिये JBVNL को नहीं मिली कोई आपत्ति, तीन अप्रैल से जनसुनवाई

Ranchi: राज्य में तीन साल बाद नयी बिजली दरें निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से हो रही है. तीन अप्रैल से राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से इसके लिये जनसुनवाई का भी आयोजन किया जायेगा. जनसुनवाई तीन अप्रैल से 13 अप्रैल तक होगी. जिसमें झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से दिये टैरिफ पीटिशन के आधार पर जनसुनवाई होगी. इस बार जन सुनवाई छह जिलों में अलग अलग दिन किया जायेगा. इसकी सूची तैयार कर ली गयी है. इसके पहले नियामक आयोग ने जेबीवीएनएल को निर्देश दिया था कि प्रस्ताव से संबधित आपत्ति और सुझाव उपभोक्ताओं से ले. जिसके आधार पर प्रस्ताव में संशोधन करें. इसके लिये नियामक आयोग ने जेबीवीएनएल को तीन मार्च तक का समय दिया था. जिसके बाद जेबीवीएनएल ने आयोग को बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से कोई भी आपत्ति और सुझाव नहीं मिला है. ऐसे में आयोग ने जनसुनवाई की तारीख तय की.

किन-किन जगहों में कब होगी जनसुनवाई

तीन अप्रैल को टाउन हॉल डाल्टनगंज, पांच अप्रैल को पिल्लई हॉल चाईबासा, दस अप्रैल को कंवेंशन सेंटर एग्रीकल्चर पार्क दुमका, 11 अप्रैल शिल्पग्राम सभागार देवघर, 12 अप्रैल टाउन हॉल गोल्फ मैदान धनबाद, 13 अप्रैल आइएमए हॉल करमटोली रांची में जनसुवाई का आयोजन किया जायेगा.

20 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव

जेबीवीएनएल ने साल 2023-24 के लिये पिछले साल 30 नवंबर को आयोग को पीटिशन सौंपा था. ऐसे में इस साल आयोग की तैयारी है कि अप्रैल महीने में राज्य में नयी बिजली दरें निर्धारित कर दी जायेगी. जेबीवीएनएल की ओर से साल 2023-24 के लिये 20 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव नियामक आयोग का सौंपा गया है. प्रस्ताव में बिजली वितरण निगम ने बताया है कि निगम सालाना 7400 करोड़ रूपये के नुकसान में है. साल 2020 में ये घाटा 2200 करोड़ रूपये था. साल 2021 में 2600 करोड़, साल 2022 में 2500 करोड़ रूपये का घाटा बताया गया है.

तीन साल बाद तय होगी बिजली दरें

बता दें राज्य में 2020 के बाद से नयी बिजली दरें निर्धारित नहीं हुई है. ऐसे में इस बार तीन साल बाद बिजली दरें तय की जायेगी. साल 2020 का तय बिजली ही राज्य में अब तक मान्य है. ऐसे में इस बार बिजली दरें बढ़ने की संभावना है. साल 2020 में कोविड महामारी के कारण आयोग ने बिजली निर्धारण में देर हुई. इसके बाद जनवरी 2021 में दो सदस्य पद खाली हो गयी. इसके पहले मई 2020 में पूर्व अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद आयोग खाली हो गया. ऐसे में साल 2021 और साल 2022 में नयी बिजली दरें तय नहीं हो पायी है.  पिछले साल राज्य सरकार ने आयोग अध्यक्ष पद के पर अभिषेक गुप्ता और दो सदस्य पद पर भी बहाली कर दी है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बर्खास्त मेयर सुनील कुमार पासवान के मामले में अब 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

Related Articles

Back to top button