
Koderma: सोमवार की शाम झुमरीतिलैया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक पिंटू कुमार यादव (उम्र 31 साल पिता परमेश्वर यादव, तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2) ने शराब के नशे में अपने घर में फांसी लगा लिया. मृतक पिंटू कुमार यादव के पिता के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था और परिवार को मारपीट करता था. 2018 में इसकी शादी हुई थी पर अभी तक बच्चे नहीं है. पत्नी अंशु देवी के अनुसार घर में बराबर शराब पीकर झगड़ा करता था. दो-तीन दिनों से शराब नहीं पी रहे थे, आज घर में कोई बात नहीं हुई, पर शाम को शराब पीकर आए और अपने भतीजी को रूम से निकलने के लिए कहा और अंदर रूम बंद करके फांसी लगा लिया. लगभग आधे घंटे बाद मृतक की भाभी ने अपनी बेटी को भेजा पर दरवाजा नहीं खुला. ज्यादा शोरगुल करने पर भी दरवाजा नहीं खोला फिर दरवाजा तोड़कर देखा गया तो पिंटू कुमार यादव रस्सी से पंखा के हुक से लटका था. उसे उतारा गया और सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: जबरन धर्म परिवर्तन को सुप्रीम कोर्ट ने बताया संविधान के खिलाफ, 12 दिसंबर को अगली सुनवाई




