
Ranchi : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का और योगेंद्र साव के बीच विवाद और मारपीट के मामले ने दोनों ने समझौता कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार दिनों नेताओं ने एक दूसरे पर खेलगांव ओपी में किए गए केस वापस करने के लिए समझौता आवेदन भेजा है. जेल प्रशासन के माध्यम से खेलगांव थाने को बंदी आवेदन पत्र भेजा गया है. बीते 31 मार्च को एनोस एक्का और योगेंद्र यादव ने बंदी आवेदन पत्र के माध्यम से खेलगांव ओपी में मामला दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ेंः 7 साल तक चुप रहने वाली मेयर आशा लकड़ा अब बोलने लगी हैं!
9 अप्रैल को एफआइआर दर्ज किया गया था
इस मामले में बीते 9 अप्रैल को एफआइआर दर्ज किया गया था. बिरसा मुंडा केद्रीय कारा में एनोस एक्का व योगेंद्र यादव के बीच विवाद हो गया था. जेल परिसर में ही दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी. दोनों के विवाद को सुलझाने के लिए राजा पीटर व जेल प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था.
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया ने कहा- सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैला रही है भाजपा
क्या है पूरा मामला
जेल में बंद कोलेबीरा के पूर्व विधायक एनोस एक्का की ओर से दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया था कि योगेंद्र साव उनके जेल के वार्ड में आये. उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी. जाति सूचक गाली भी दी है. साथ ही दुमका जेल भिजवाने और जान से मरवा देने की धमकी दी है. इनके आवेदन पर योगेंद्र साव के खिलाफ आइपीसी की धारा 504, 506 और एसटी-एससी एक्ट के तकतक केस दर्ज किया गया है.
जबकि बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव का आरोप था कि एनोस एक्का उनके वार्ड में आये और दो हजार रुपये रंगदारी मांगी. रंगदारी की रकम वह अक्सर उनसे मांगता था. इंकार करने पर एनोस उनके साथ 31 मार्च की रात अचानक हमला कर दिया इससे वे घायल हो गये. इनके आवेदन पर एनोस एक्का के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 341, 385, 352, 427, 506, के तहत केस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ेंः मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा, दो करोड़ का जुर्माना




