
Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह सिरसिया के मनीष क्लीनिक में सोमवार की देर रात महिला ब्यूटी कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. और तोड़फोड़ कर दिया. इस दौरान क्लीनिक संचालक और डॉक्टर राजीव कुमार और दूसरे डॉक्टर बीपी सिंह के साथ मारपीट भी किया. जानकारी के अनुसार डॉक्टर राजीव कुमार के नाक में गंभीर चोट आई है. जानाकारी के अनुसार डॉक्टर राजीव कुमार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पद पर कार्यरत हैं. और सिहोडीह में अपना मनीष क्लीनिक का संचालन करते है.
वहीं डॉक्टर बीपी सिंह को भी चोट लगने की बात कही जा रही है. देर रात हुए घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी पुलिस जवानों के साथ क्लीनिक पहुंचे. और परिजनों को समझा कर शांत कराया. जानकारी के अनुसार शहर के मकतपुर रोड स्थित युवा वकील की पत्नी ब्यूटी कुमारी गर्भवर्ती थी, और युवा वकील ने पत्नी को बीते 21 अगस्त को मनीष क्लीनिक में भर्ती कराया था. जहां उसका सर्जरी भी हुआ, और एक बच्चे का जन्म हुआ. लेकिन सर्जरी के बाद मृतिका ब्यूटी कुमारी का हालात बिगड़ने लगा, तो डॉक्टर राजीव कुमार ने परिजनों को बताया कि जांच के बाद ब्यूटी को डेंगू निकला है. ऐसे में उन्हें बाहर दिखाए.
क्योंकि प्लेट लेट काफी नीचे आ चुका था. इस दौरान परिजनों ने डॉक्टर पर ही लापरवाही का आरोप लगाकर ब्यूटी कुमारी को धनबाद ले गए. जहां उसका हालात बेहतर होने के बजाय और बिगड़ा, तो धनबाद से रांची के मेदांता ले गए. जहां इलाज के क्रम में युवा अधिवक्ता की पत्नी ब्यूटी कुमारी की मौत हो गई. इसके बाद उसके शव गिरिडीह ला कर सोमवार की शाम सभी मनीष क्लीनिक पहुंचे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोनों डॉक्टर के साथ मारपीट किया.




