World

म्यांमार में तख्तापलट के बाद अब तक करीब 50 निर्दोष एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारा गया: संरा

संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने तत्काल कार्रवाई की वकालत की

Myanmar: संयुक्त राष्ट्र- म्यांमार पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत ने सुरक्षा परिषद को बताया कि म्यांमार की सेना ने एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद अब तक करीब 50 निर्दोष एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को मार दिया है और बहुत से प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं.

उन्होंने इसके साथ ही मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों को जिम्मेदार ठहराए जाने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय तंत्र’ के जरिए तत्काल संयुक्त कार्रवाई का आह्वान किया.

म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया, ‘ तत्काल सामूहिक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है. हम म्यांमार की सेना को और कितना आगे जाने की अनुमति दे सकते हैं? ‘

म्यांमार को लेकर हुई परिषद की बैठक को बर्गनर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में म्यांमार की सेना ने जबरदस्त हिंसक कार्रवाई की है. एक फरवरी को हुए तख्तापलट का विरोध करने वाले 50 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.

Related Articles

Back to top button