
Washington: सैन्य अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण का इलाज कराने के बाद व्हाइट हाउस लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों से कहा कि कोरोना वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है. ट्रंप ने ट्विटर पर साझा किए एक वीडियो में कहा, आप इसे हराने जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, “मैंने कोरोना वायरस के बारे में बहुत कुछ जान लिया है. एक बात जो निश्चित है कि इसे खुद पर हावी ना होने दे. इससे डरें मत. आप इसे हरा देंगे. हमारे पास बेस्ट मेडिकल फैस्लिटी और बेस्ट दवाएं हैं. सब कुछ हाल ही में विकसित किए गए हैं.”
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में ही नहीं मिल पा रही दवा, कैसे ठीक होंगे मरीज
पिछले हफ्ते हुए थे संक्रमित
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पिछले हफ्ते कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को वाल्टर रीड मेडिकल सेन्टर में भर्ती कराया गया था, जबकि मेलानिया व्हाइट हाउस में ही रहीं.
सोमवार को इलाज के बाद डॉक्टरों ने ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी दे दी. राष्ट्रपति ने पहले से रिकॉर्ड किए हुए वीडियो में कहा, मुझे दो दिन पहले ही वाल्टर रीड से छुट्टी मिल गई सकती थी. मैं तब बहुत बेहतर महसूस कर रहा था. इतना बेहतर तो मैंने पिछले 20 वर्षों में भी महसूस नहीं किया था. कोविड-19 को अपनी जिंदगी पर हावी ना होने दें.
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति से पहले उनकी निजी सलाहकार कोरोना की चपेट में आय़ी थीं. जिसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया था.
इसे भी पढ़ेंः ड्रग्स मामला : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की हिरासत की अवधि 20 अक्तूबर तक बढ़ी




